पहला अधूरा प्यार
पहला अधूरा प्यार
यह भावना है ही ऐसी, पहला प्यार
कौन समझ पाया है आखिरकार
जब पहली बार हम मिले थे
शायद एक-दूसरे को नहीं जानते होंगे
लेकिन पहली नजर का प्यार
हमारे दिलों में हमेशा के लिए रह गए होंगे
जब हमने एक दूसरे को पाया
प्यार ने सारा दर्द मिटाया
तुम ही हो मेरा सच्चा प्यार
जिसके लिए मैं तरस रहा हर बार
लेकिन यह प्यार भी तो कम जटिल नहीं
जैसा हम चाहते हैं वैसा हो सकता नहीं
अगर हम साथ रहना चाहेंगे
तब भी रह नहीं पाएँगे
अगर हमें क्षितिज द्वारा अलग किया जाएगा
तब मुझे यकीन है कि मैं उसे तोड़ दूँगा
यदि हमें ऊंचे पर्वत द्वारा अलग किया जाएगा
फिर भी मैं भयभीत नहीं हो पाऊँगा
अगर हमें समय के द्वारा अलग किया जाएगा
तब भी मैं प्रतीक्षा करूँगा
लेकिन अगर हमें भाग्य द्वारा अलग किया जाएगा
मुझे विश्वास हैं कि मैं हार मानने वाला नहीं
एक रोमांटिक उपन्यास के अंत में
आमतौर पर, यह उन दोनों को भी मिला देता हैं
जो प्यार में एक साथ रह पाए नहीं
केवल एक दूसरे को फिर से देखने के लिए
एक बार अपने प्यार का इजहार करने के लिए
लेकिन मेरी हकीकत में हमारा प्यार ऐसा हो सकता नहीं
हम चाहे कितनी भी कोशिश क्यूँ न कर लें
आखिर में हम मिल ही जाए ऐसा कोई रास्ता भी नहीं।

