STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Tragedy

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Tragedy

फेसबुक के दिग्गज

फेसबुक के दिग्गज

1 min
333


मित्र तो

अनेक हैं

पर थोड़े

ही करीब हैं

संवाद के

बिना कहो

कैसे वो

रक़ीब हैं


युद्ध भूमि

में खड़े

अस्त्र हाथों

में पड़े

शंखनाद

सुनके कहो

कौन फिर

ना लड़े


बहाना तो

चलता नहीं

मौन कोई

रहता नहीं

सब हैं

दिग्गज यहाँ

स्तब्ध कभी

रहता नहीं


यशगान के

हैं दुरंधर

विनाश के हैं

हम पुरंधर

अपनी बातों

को रखें

हम मुक्कदर

का सिकंदर


सब अपनों

में लिप्त हैं 

उपलब्धियों

से तृप्त हैं

अपनी सुगंध

से सदा

स्वयं करते

ही सिक्त है


खोज खबर

संवाद करो

दूर से ही 

सलाम करो

आदर सम्मान

प्यार से

फेसबूक में

सदा रंग भरो !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy