फासले
फासले
कल जो दिल हमारे
एक दूजे से बात करते थे
और आज नजदीकियों से दूर
फासले करीब हो गए,
वक़्त की तेज रफ्तार में
जो बने थे हमसफ़र कभी
वो अपने वजूद के लिए
हमसे जुदा हो गए।
किस गुनाह के लिए
हम गुनहगार हो गए,
प्यार में जो जीते रहे प्यार बनकर
आहिस्ता आहिस्ता
हम एक दूजे से दूर बहुत दूर हो गए।
हमने कई बार जाना
तुम्हारे रास्ते में आकर
पर तुम्हारी नाराजगी के बंधन अटूट हो गए,
एक बार जो पलट कर देखते
हम तन्हाइयों में
वक़्त के गुलाम हो गए।
कैसे तुम जिंदगी से यूँ ही दूर चले गए
और अनजाने हो गए,
आवाज देते रहे हम
और फासले हमारी तकदीर हो गए।
भुलाये भूलते नहीं
यादों के हसीन दिन
जो तुम इतने निष्ठुर हो गए,
बनकर तमाशा जिंदगी का
हम ही दुःखों के राजदार हो गए।
तुम्हारे आने के
भ्रम भी अब उम्र के साथ धुँधले हो गए,
मन फिर भी कहता है
कि तुम लौटकर आओगे
यही उलझनों के साये
हमारे नसीब हो गए।

