पेंटबाय एंटोन मूव, प्रॉम्पट 18
पेंटबाय एंटोन मूव, प्रॉम्पट 18
विश्वास जीवन का अनमोल खजाना है।
मन में रखो विश्वास तुम्हें सब कुछ पा जाना है।
लेकर प्रभु का नाम आगे बढ़े चलो
रास्ते में आए कितनी भी मुश्किल है लेकिन नहीं डरो।
कोई ना कोई रास्ता प्रभु ने जरूर निकलवाना है।
समाधान के बिना समस्या बन ही नहीं सकती है।
कोई भी हो प्रश्न प्रभु से उत्तर जरूर पा जाना है।
मेहनत और विश्वास को सदा बनाए रखना।
अनुशासित होकर सदा ही योजनाएं बनाए रखना।
अपनी प्रत्येक योजना को सफल जरूर बनाना है।
आंधी तूफान भले ही रास्ता तुम्हारा रोके।
प्रभु पर रख विश्वास तूफान में भी पतवार उसने ही चलाना है।
अपने विश्वास और मेहनत की चाबी तू सदा लगाए रखना।
भाग्य की चाबी लगाकर, प्रभु ने खोल कर लौकर,
तुझे सफलता का देना खजाना है।
प्रभु पर विश्वास रखना,
किसी की बातों में ना आना है।
लग्न से कर्मरत रहकर,
तुझे आगे ही बढ़ते जाना है।
