STORYMIRROR

Anita Sharma

Classics Others

4  

Anita Sharma

Classics Others

पौराणिक कथाएं

पौराणिक कथाएं

1 min
677

अथाह ज्ञान सागर है

पौराणिक कथाओं में

छुपे हैं अनंत गूढ़ रहस्य

चरित्रों का गहन प्रभाव

संस्कृति का विशद वर्णन

सनातन संस्कृति का

परिलक्षित होता भाव!


यहाँ कृष्णा का धर्म है


यहाँ राम की मर्यादा है,

रावण के बगैर रामायण की

शकुनि के बिना महाभारत की

कल्पना तक नहीं हो सकती,

प्रेम के देवता कामदेव

तपस्या लीन महादेव

जैसे सुन्दर रोचक प्रसंग,


मन में न जाने कितने 

सवालों का झंझावात,

दृष्टिगोचर होते

नीतिगत सामाजिक व्यवहार,

अच्छे-बुरे कर्मों के

दण्ड और वरदान

सरीखे विधि-विधान


14 लोकों का वर्णन

देवलोक शब्द में रहस्य है

तिलस्म और कौतूहल है,

प्रकृति के विभिन्न आयाम

मनुष्य के अन्तर्सम्बन्धों 

पशु-पक्षियों के वार्तालाप

से भरपूर दन्त कथाओं!


बुराई से बचने को कहती

अच्छाई की ओर अग्रसर करती,

अमूल्य ज्ञान और नैतिकता

सनातन संस्कृति की आधारशिला,

आज भी प्रासंगिक है,

वरदान हैं हमारी पौराणिक कथाएं

जीवंत है जिनमें आज भी

देवत्व आलौकिक संसार हमारा!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics