नटखट
नटखट
नटखट
चंचल आंखें,भोली सूरत,
हर पल नई शरारत है वह।
इधर उछलना, उधर मचलना,
यही तो उसकी आदत है।
कभी तितली के पीछे भागे,
कभी बिल्ली को छेड़े वह।
कभी रूठकर कोने बैठे,
कभी हंसी बिखेरे वह।
दादी का चश्मा गायब कर दे,
नानी की कलम ले भागे,
मम्मी जब डाँट लगातीं,
पापा के पीछे छिप जाए वह।
पर जब प्यार से पास बुलाओ,
झट से गले लग जाता है वह।
अपनी मीठी तुतली बातों से
सबका मन बहलाता है वह।
सारे परिवार में खुश
फैलाता है वह।
सचमुच सब के घर में
चार चांद लगा देता है
वह नटखट!
