सुनो,भारत के बच्चे!
सुनो,भारत के बच्चे!
भारत के बच्चे,
सितारे सच्चे,
सारे धर्म हैं अच्छे,
सुनो भारत के बच्चे !
कोई कहे सनातन ,
गीता ज्ञान सिखाए,
कर्म करो अपना,
मत बनो उम्मीदवार।
मंदिर में बजते घंटे,
मन पावन कर जाते,
दीप जलाना,पूजा करना
यही है उनकी परंपरा
भारत के बच्चे...
बुद्ध की करुणा,
जैन की अहिंसा,
हमको पाठ पढ़ाती,
अहिंसा राह पर चलना
सब जीव को सेवा करना
सदा प्यार से सिखाती
यही है उनकी परंपरा।
भारत के बच्चे...
सिख धर्म के
गुरुओं ने,
गुरुद्वारे में
दीप जलाया,
साझा लंगर, एक बराबर,
भाईचारा सिखाया।
भारत के बच्चे...
ईद और क्रिसमस
मिलकर सब मनाएं,
खुशियाँ और प्यार बाँटना,
यही हमारा संसार।
मस्जिद की आवाज,
चर्च की घंटी,
एक ही सुर में गाती,
यही है उनकी परंपरा।
भारत के बच्चे...
नदियाँ मिल लेती हैं
सागर का पानी रूप
अलग अलग राह लेकर
आती हैं धरती में
विविधता में एकता की,
सुंदर रीत निभाते,
मिलजुलकर हम सब रहते हैं,
यही हमारा संसार।
भारत के बच्चे, सितारे सच्चे,
सारे धर्म हैं अच्छे, सुनो सारे धर्म हैं अच्छे!
