STORYMIRROR

Dr.Padmini Kumar

Classics

4  

Dr.Padmini Kumar

Classics

पंचदिवसीय दीपोत्सव

पंचदिवसीय दीपोत्सव

1 min
21

आया पांच दिनों का त्योहार
लाया खुशियां अपार-अपार
जगमग-जगमग दीप सारे
 मिटेगा मन का अंधकार।

 पहला दिन धनतेरस का है आया 
 धनवंतरी देव ने अमृत बरसाया
सोना चांदी और बर्तन नया
खरीद कर हमारा मन भी हर्षाया।

 दूजा दिन है छोटी दिवाली
यम का दिया द्वार पर जलायें।
नरकासुर का अंत हुआ था
मन की कालिमा दूर मिटा था।

 तीजे दिन दीपों की अवली
माँ लक्ष्मी की पूजा होती ।
धन-धान्य और वैभव का
अमावस्य रात भी पूर्णिमा होती।

चौधा दिन गोवर्धन का
प्रकृति और गाय का
इंद्र के क्रोध के कारण
कृष्ण ने उठाया गोवर्धन ।

पाँचवां दिन भाई-बहन का
यमराज और यमुना प्रेम का
 तिलक लगाती बहानेॅ भाई को
उनके जीवन पूरे मंगल हो।

पांच दिनों की अनुपम माला
कर देती दीप उजाला
 प्रेम,सद्भाव और उल्लास से भरा
 मुबारक हो सबको यह
पांच दिवसीय दीपोत्सव का उजाला।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics