STORYMIRROR

Lokeshwari Kashyap

Action Classics Inspirational

4  

Lokeshwari Kashyap

Action Classics Inspirational

नन्हीं बिटिया

नन्हीं बिटिया

1 min
375

नन्ही बिटिया

जादू की है पुड़िया

प्यारी मुस्कान 

हर पीड़ा हर ले


ताली बजाती

सबको है रिझाती

नन्हें हाथों से 

डाले गले में बांहे

 

बाजे पैजन

ठुमक कर चले

धूल लिपटे

धरा में लोट जाये


माँ को सताये

वो नखरे दिखाए

जिद्द करती

पर मान भी जाये


छोटे छोटे दो

वह दाँत दिखाए

काजल लगे

नन्ही प्यारी आँखों में



जो उसे देखें

हर्षित वो हो जाये

प्यारी बिटिया

आँखें जब नचाये

दिल खुश हो जाय।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action