STORYMIRROR

आलोक कौशिक

Drama

3  

आलोक कौशिक

Drama

नन्हे राजकुमार

नन्हे राजकुमार

1 min
309

मेरे नन्हे से राजकुमार 

करता हूं मैं तुमसे प्यार 


जब भी देखूं मैं तुझको 

ऐसा लगता है मुझको 

था मैं अब तक बेचारा 

और क़िस्मत का मारा 

आने से तेरे हो गया है 

दूर जीवन का हर अंधियार 

मेरे नन्हे से राजकुमार... 


मेरे दिल की तुम धड़कन 

तेरी हंसी से मिटती थकन 

प्यारी लगे तेरी शरारत 

तुम हो जीवन की ज़रूरत 

तुझको देकर मेरे खुदा ने 

दिया है अनमोल उपहार 

मेरे नन्हे से राजकुमार... 


लाड़ले जब भी तुम हो रोते 

मेरे दिल के टुकड़े हैं होते 

तेरे लिए बन जाऊं मैं घोड़ा 

पापा हूं तेरा दोस्त भी थोड़ा 

आ जाओ कर लो मेरी सवारी 

तुम बनकर घुड़सवार 

मेरे नन्हे से राजकुमार... 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama