STORYMIRROR

Simmi Bubna

Tragedy Inspirational

3  

Simmi Bubna

Tragedy Inspirational

निर्भया

निर्भया

1 min
243

आज सात साल बाद

उन दरिंदों को सजा मिली, 

फिर भी क्यों आज मन

पूर्णतः खुश नहीं है?

दिल में एक बेचैनी है,

एक घबराहट है,

कि कहीं अब एक

और निर्भया तो नहीं ,


कहीं कोई और माँ

की तो नहीं नींद उड़ी, 

कहीं कोई और

बेसहारा- बेबस तो नहीं

न्याय की अपील कर रही, 

यही कुछ सवाल सोचकर

खुश होने का दिल नहीं

कर रहा, 


पर ऐसा नहीं कि हम

खुश नहीं होंगे,

हम भी खुश होंगें, 

हम भी दिल से जश्न

मनायेगे,

पर उस दिन

जब एक भी निर्भया

हमारे देश में नहीं होगी, 

जब हमारी हर एक बेटी

सुरक्षित होगी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy