STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Drama

3  

Bhawana Raizada

Drama

नीला आसमान और ये दिल

नीला आसमान और ये दिल

1 min
747

ये नीला आसमान,

और मेरा ये दिल।


दोनों विशाल विराट,

दोनों शांत स्वरूप।

न कोई हलचल,

न कोई कलकल।


ये बादलों की टोली,

मेरे यारों की टोली।

आते हैं, छाते हैं,

कभी बरस जाते हैं।


ये गहरा काला अंधेरा,

जैसे दुखों का घेरा।

पल पल कटता मुश्किल से,

जीवन का स्याह अंधेरा।


सुबह की लालिमा का प्रकाश,

है जैसे उम्मीद का प्रहार।

दुखों को चीरता, सुखों का आगमन,

खुशियों से भरता सबका दामन।


ये इंद्रधनुष की निराली छटा,

जैसे प्यार की अद्भुत घटा।

सात रंगों की रंगोली जैसे,

सात जन्मों का साथ हो जैसे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama