नाम था चुन्नीलाल
नाम था चुन्नीलाल
सेनानी इस देश के, भारत मां के भाल
लडा द्वितीय विश्व युद्ध,नाम था चुन्नीलाल
नाम था चुन्नीलाल,हिन्द के बने सिपाही
साथ निभाया बोस,खूब रहे वो विद्रोही
कोहिमा लिया जीत, नाम कमाया जवानी
गर्व करें सब लोग, भोजास के सेनानी।
