STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy Inspirational

4  

Sonam Kewat

Tragedy Inspirational

ना जाने किस्मत में क्या लिखा हैं

ना जाने किस्मत में क्या लिखा हैं

1 min
461

बहुत कुछ करना चाहती हूं 

अनगिनत मेरे सपने है 

आकाश को छूने की जिद है 

ये सपने ही मेरे अपने हैं


इन सपनों में जान डालना हैं

सिर्फ सपने देखने से क्या होगा

मुझे तो इतिहास बदलना है

तब जाकर कुछ नया होगा


कुछ तो है जो मुझे रोकता है 

मानो पैरों में कोई बेड़ियाँ है 

आता है पर उड़ नहीं सकतीं 

मानो पर कटी कोई चिड़ियाँ है 


पहले तो रोक-टोक है आखिर 

हम शुरुआत कैसे करेंगे 

डर हैं लोगों के तानों का कि

चूक गई तो लोग क्या कहेंगे 


संघर्ष अब भी जारी है

हार कर कभी थक जाती हूं

आगे बढ़ना जरूरी है क्योंकि

मैं एक नया कल चाहती हूं


उड़ान तो ऊंची है लेकिन

इन बेड़ियों ने बांधे रखा हैं

बस एक मौके की तलाश हैं

ना जाने किस्मत में क्या लिखा हैं


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy