STORYMIRROR

Mamta Rani

Fantasy

4  

Mamta Rani

Fantasy

मुस्कुराना जरूरी है

मुस्कुराना जरूरी है

1 min
11

मेरे इस दिल में तेरा बस जाना जरूरी है

एहसासों से दिल को मुस्कुराना जरूरी है

ना जाने कितने बरसों से पतझड़ पड़ा है

इस दिल को फिर से ,संवारना जरूरी है

श्वासों में तेरी खुशबू, महक में बसा तू है

धड़कन में मिरे दिल को, बसाना जरूरी है

कौन निभाता ताल्लुक़ जिंदगी सारी

पर तुझे इस जिंदगी में लाना जरूरी है

सलीका नहीं दिल को बगैर तेरे जीने का

तुम हो तो तेरा, नजर आना जरूरी है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy