STORYMIRROR

Radha Shrotriya

Fantasy Inspirational

4  

Radha Shrotriya

Fantasy Inspirational

मन की बात

मन की बात

1 min
23.9K

यूँ तो इंसान खालीपन से 

घबराता है, 

पर कभी-कभी 

ख़ामोश 

सदाओं को सुनना भी,

एक अजीब सा 

सुकून दे जाता है !


वो मन जिससे कभी कोई

बात नहीं छुपती, 

जो हजार आँखों से, 

सब देख लेता है ! 


भीड़ से दूर उसी 

अंर्तमन में उठते झंझावत को, 

साफ सुन पाते हैं ! 

कितना कुछ कहना है 

इस मन को... 

जो इस अंर्तमन में

दफ़न है !


वो भी चाहता है

कि कभी कोई उसके लिये भी, 

वक्त निकाले उसे सुने समझे, 

मन की करते तो सब हैं

पर इसे सुनता कौन है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy