STORYMIRROR

Tanha Shayar Hu Yash

Romance Tragedy Classics

4  

Tanha Shayar Hu Yash

Romance Tragedy Classics

मुलाकात का असर

मुलाकात का असर

1 min
326

तेरी मुलाकात का असर रहता है 

जज़्बात में एहसास का असर रहता है।

मैं कह लेता हूँ कुछ बातें युूँ ही, 

उसमें तेरे इंकार का असर रहता है।


मन बहुत होता है तुझसे मिलने का, 

पर तुझपर कायनात का असर रहता है।

मैं दिल को संभाल नहीं पाता हूँ 

जब तुमपर मेरे प्यार का असर रहता है।


इश्क मेरा जुनून बन जाता है 

जब मुझपर तेरी बात का असर रहता है।

मालूम नही कितनी बेबसी से जीता हूँ 

हाँ अब हर साँस पर सांस असर रहता है।


जिंदगी छोटी पड़ जाती है देखों 

चेहरे पे अब सुबह शाम का असर रहता है।

तेरी मुलाकात का असर रहता है 

जज़्बात में एहसास का असर रहता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance