मुलाकात जिंदगी से हुई पहली बार
मुलाकात जिंदगी से हुई पहली बार
मुलाकात जिंदगी से हुई- पहली पहली बार
न अहसास, न तब दिमाग था- न दर्द का पारावार
मुलाकातें होती रहीं - बार बार
मिलना सहज न था- हरदम हुआ दुश्वार
मुलाकात जिंदगी से हुई- पहली पहली बार
अपने-पराये का मन में- आया था न कभी ख्याल
भूख खातिर हंगामा कभी- थमा देख माँ का प्यार
खेल-कूद की मस्ती- नुक्कड़ पे अटकी जान
दिमागी खुराक मिली - लोगों से हुई पहचान
मुलाकात जिंदगी से हुई- पहली पहली बार
चाँद-तारों से भरा- खुला हुआ आसमान
समझा न सबक- मालिक से रहा बस काम
मुलाकात जिंदगी से हुई- पहली पहली बार
लकीरों में उलझ- शोहरत मिली- हुआ बहुत नाम
मुलाकातें होती रहीं- लम्हे हुए तमाम
मुलाकात जिंदगी से हुई - जब पहली बार
कुछ पाके हुई खुशी- कुछ खो दिल हुआ नासाज़
रक़ीब हबीब बनते गये- नफ़रत से रहा नहीं काज
न अहसास, न दिमाग तब था- न दर्द का पारावार
मुलाकात जिंदगी से हुई - पहली पहली बार
महफ़िल सजी- फरिश्तों संग लिखा हुआ था नाम
सच कहूँ- साहिल था सामने- करीब ही था मुक़ाम
जिंदगी से मोहब्बत- खुश रहना ही था अरमान
मुलाकात जिंदगी से हुई थी- पहली पहली बार
न अहसास- न तब दिमाग- दर्द का न पारावार
मुलाकात जिंदगी से हुई पहली पहली बार
न अहसास, न तब दिमाग था- न दर्द का पारावार
