STORYMIRROR

Sarita Maurya

Romance

4  

Sarita Maurya

Romance

मुझे तुमसे प्यार है

मुझे तुमसे प्यार है

1 min
441


प्यार हमारा तुम्हारा

ह्रदय में उजास की चाहत तो है पर उजास नहीं

तुमसे मिलूं आस तो है पर साहस नहीं

सुना है कड़ी मेहनत और तपस्या से तुम्हें पाया जाता है

हरपल चाहा हर पल सोचा

कहीं तो मिलोगे कभी तो मिलोगे

सदैव जवाब मिला -आज नहीं कल

जहां गये वहीं बहार आ गई जहां से गये वहां धूल छा गई

कहते हैं शिद्दत से जिसे चाहो वो मिल ही जाता है

तुम्हें तो मुद्दतों से शिद्दत से चाहो

तुम्हें सामने रख तुम्हारी ही पूजा की

दुआयें पढ़ीं, सजदा किया

दिनरात तुम्हारे सपने संजोये

लेकिन तुम आये ही नहीं 

तो कहो कब आओगे? आकर जाओगे तो नहीं?

अब जाकर समझ आया

आई लव यू तुमसे बहुत प्यार करती हॅूं।

तुमसे कौन प्यार नहीं करेगा?

और मैं? मैं तो बेइन्तहा!

क्योंकि- तुम रूपये हो दौलत हो

तो कहो! क्या होगा मेरा तुम्हारा प्यार?



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance