STORYMIRROR

Mansi Singh

Romance

4  

Mansi Singh

Romance

मुझे खोने का

मुझे खोने का

1 min
237

मुझे खोने का, तुझे भी मलाल होता है क्या, 

मुझ सा भी कभी, तेरा ये हाल होता है क्या...?


आंखों में आंसू और लबों पे नाम मेरा,

दिल तेरा भी यूं , कभी बेहाल होता है क्या......?


दूर दूर तक कोई राह नहीं, मिलने मिलाने की

तस्वीर देख देख मेरी, गुजारा सुबह शाम होता है क्या...?


सोचते थे भूल जायेंगे, बीते वक्त की तरह

पर इन कोशिशों का, हर नुस्खा नाकाम होता है क्या.....?


चल रहने दे, तेरे दिल की तेरे ही दिल में,

कभी ये तो जान कि

मेरी हर सोच में, घड़ी तू साथ होता है क्या....?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance