STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

मुबारक हो ईद

मुबारक हो ईद

1 min
377

हिन्दुस्तां के सब लोगों को मुबारक हो ईद

एक दूजे को गले लगाये, बोले खुशामदीद 

सबके हृदय के मुरझाये आज फूल खिले

किसी को ख्वाबों ख्यालों में गम न मिले


इस ईद सबकी खुशहाली की नमाज पढ़े,

खुदा से करे सबके गम मिटाने की ज़िद

हिन्दुस्तां के सब लोगो को मुबारक हो ईद

एक दूजे को गले लगाये, बोले खुशामदीद


इस कोरोनाकाल मे सब ख़ूब ज़कात करे

दीन-दुःखियों,गरीबो को हम ख़्याल करे

खुदा से सब कोरोना मिटाने की दुआ करे

कोरोना हैवान को वो सुलाये मौत की नींद


हिन्दुस्तां के सब लोगों को मुबारक हो ईद

एक दूजे को गले लगाये, बोले खुशामदीद

इस ईद हम सब भीतर से बदी को मिटाये

अपने अंदर नेकी,अच्छाई की लौ जलाये


इस ईद करे हम सब अच्छाई की खरीद

मन से मिटा दे,ईर्ष्या-द्वेष के सब ही गीत

हिन्दुस्तां के सब लोगो को मुबारक हो ईद

एक दूजे को गले लगाये, बोले खुशामदीद।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational