STORYMIRROR

Dipanshu Asri

Inspirational

4  

Dipanshu Asri

Inspirational

ख़्वाहिश

ख़्वाहिश

1 min
263

ख़्वाहिश नहीं की कुछ बड़ा कर जाऊँ 

जो भी करुँ कुछ अच्छा कर पाऊँ 

अभिमान कभी सर चढ़ कर ना बोले 

हिम्मत, ईमान कभी मेरा ना डोले 


दिल में ख़टास और ज़हर ना फैले 

मिलता नहीं कुछ क़िस्मत से पहले 

जो भी होगा, अच्छा ही होगा 

मेरे हर सपना बिलकुल सच होगा 


मुकाम अनेको आएंगे जीवन में 

मेहनत को उतारो अपने तन मन में 

आज नहीं तो कल को देखो 

यूँ वक़्त से पहले हिम्मत ना छोड़ो 


समय बड़ा बलवान हैं यारो 

ग़लती अपनी तुम खुद ही सुधारों 

हार है आज कल जीत भी होगी 

तेरी खुद से कभी मीत भी होगी 


सब्र करो, थोड़ा तुम समझो 

अनुशासन और निष्ठा को समझो 

जो भी होगा सब अच्छा ही होगा 

तू सच्चा है तो मंगल ही होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational