STORYMIRROR

Triveni Mishra

Inspirational

4  

Triveni Mishra

Inspirational

योग से जीवन सुंदर बनाते

योग से जीवन सुंदर बनाते

1 min
269

चलो योग से जीवन सुंदर बनाते हैं

संसार की तकदीर चमकाते हैं।


प्राचीन संस्कृति को अपनाते हैं

नियम,संयम,प्राणायाम करते हैं।


भौतिकवादी चकाचौंध में आदमी

बना बिजली चलने वाली मशीन

तनाव,चिन्ता में बैठे देखे जमीन।


जीवन रूपी गाड़ी मंद चल रही हैं

ज़िदंगी बेजान सी लग रही है

योग अपनाते हैं नया जीवन पाते हैं।


दुख,शोक,पीड़ा,रोग को भगाते हैं

चलो योग से जीवन सुंदर बनाते हैं।


सुबह सबेरे जल्दी उठ सैर करते हैं    

स्नान,खान-पान का ध्यान रखते हैं।


उठना-बैठना,सोना-जागना का

समय विभाग चक्र बनाते हैं।


हृदय में दिव्य प्रकाश भरते हैं

संसार में दिव्यता फैलाते हैं

अपनों का जीवन सँवारते हैं।


तन-मन को उपवन सा महकाते हैं

चलो योग से जीवन सुंदर बनाते हैं।


विश्व की तकदीर चमकाते हैं

स्वास्थ्य का मंत्र सीखते व सिखाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational