STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Inspirational

4  

Arunima Bahadur

Inspirational

सलाम तुम्हे हम करते हैं

सलाम तुम्हे हम करते हैं

1 min
238

भावावेग रोक सकते नहीं

शूल डिगा सकते नहीं

जो चला देशभक्ति की राह पर,

कदम उसके लड़खड़ा सकते नहीं।।

बासंती चोला वो पहन फिर,

न्योछावर मातृभूमि पर होता है,

अमर सपूत फिर कहलाकर,

गौरव देश का बनता है।।

देश का प्यारा वो,

देश के लिए ही जीता है,

बलिदान धरा पर होकर वो,

वीरता से मरता है।।

अमर शहीद फिर कहलाकर,

आदर्श हम सबका बनता है,

पुष्पांजलि हम अर्पण कर,

हम याद तुम्हें ही करते हैं,

हे धरा के अमर सपूतों,

हम सम्मान तुम्हारा करते हैं।।

प्रज्वलित दीपक तेरे पथ पर कर,

सीख तुझसे पाते हैं,

याद तेरी कर ,

खुद को धन्य बनाते हैं,

खुद को धन्य बनाते हैं।।

  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational