STORYMIRROR

Bindiya rani Thakur

Inspirational

4  

Bindiya rani Thakur

Inspirational

संबल

संबल

1 min
265


साथ कुछ अच्छे पल थोड़ा प्यार-दुलार

 गलती करने पर मीठी सी फटकार


माँ का मीठा सा चुंबन,

पिता का गहरा आलिंगन 


इतना ही तो एक बच्चा चाहता है 

यही सुरक्षा का एहसास दिलाता है


बड़ी गलतियों पर कोई बात नहीं ,

आगे से मत दोहराना,कह संभालना लेना।


इतना ही काफी होता है 

इतने से वो समझ जाता है।


 कठिन समय में आलिंगनबद्ध हो

अपने बच्चे का संबल बन जाना,


मैं हूँ ना कहने से ही काम बन जाता है 

एक आलिंगन से ही सहारा मिल जाता है 


सारे मुश्किलों का हल निकल आता है 

आपका बच्चा आपके प्यार को समझ जाता है!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational