STORYMIRROR

मिली साहा

Inspirational

4  

मिली साहा

Inspirational

उम्मीद की किरण

उम्मीद की किरण

1 min
989

हताश होकर जब जिन्दगी हमारी अंधेरों में खो जाती है,

तो उम्मीद की एक किरण जरूर कहीं पर झिलमिलाती है,


बस हताश होते मन को हिम्मत से अगर संभाल ले हम,

तो यही उम्मीद की किरण हमें मंजिल तक ले जाती है,


उम्मीद का दामन थाम कर बस नजर रखो यदि लक्ष्य पर,

तो हर जटिल समस्या हमारी पल भर में हल हो जाती है,


कोई समस्या बड़ी नहीं होती बस विश्वास बनाए रखना है,

बस यही एक ऐसी डोर है जो हमें जीत की राह दिखाती है,


हारकर ना बैठना कभी हार जीत तो है धूप- छांव समान,

याद रखना हर अंधेरी रात के बाद एक नई सुबह आती है,


वक्त हो चाहे कितना भी अंधकारमय या ले कोई परीक्षा,

उम्मीद की किरण ही है जो दिल में आस जगाए रखती है,


मुश्किलें और रुकावटें आती हैं सही मंजिल तक जाने में,

तो याद रखना उम्मीद की किरण ही हर रुकावट तोड़ती है,


यही छोटी सी किरण ही एक मशाल का काम कर जाती है,

और लक्ष्य तक पहुंचाकर हमारी जिंदगी को जगमगाती है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational