STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

खुशियां उनके पास

खुशियां उनके पास

1 min
280

खुशियों हरवक्त ही उनके पास रहती है

जिनके मन में सदा ही संतुष्टि रहती है

वो ही इस दुनिया में दुःखी होते रहते है,

जिनके मन मे संकुचित विचार रहते है,


उनके चेहरे पर सदा ही चमक रहती है

जिनके हृदय में अच्छाई भरी रहती है

खुशियां हरवक्त ही उनके पास रहती है

जिनके मन मे सदा उमंग भरी रहती है


वो बनकर हीरा इस जग में चमकते है,

जिनके कर्म सूरज से दमकते रहते है

खुशियां उनके कदम चूमती रहती है

जिनके कर्मो में फूलों की महक रहती है


खुशियां हर वक्त ही उनके पास रहती है

जिनके अपने ख्वाबों में जान रहती है

वो सोना बनकर दुनिया में चमकते हैं,

जिनकी कहानी संघर्ष में डूबी रहती है


वो क्या ख़ाक यहां खुश होकर रहेंगे,

जो अपने हृदय में झूठ-जाल रखते हैं

दुनिया मे वो लबों पे मुस्कान रखते हैं

जो अपने दिल में ईमान जिंदा रखते हैं


खुशियां उनके पास ही जिंदा रहती है

जिनकी जिंदादिली यहां जिंदा रहती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational