Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Monica Jain

Inspirational

4.4  

Monica Jain

Inspirational

ऐ इंसान….. खुद को पहचान

ऐ इंसान….. खुद को पहचान

1 min
286


ऐ इंसान…!

माना सच के लिए न लड़ना तेरी आदत है…

पर झूठ का साथ देना तेरी फ़ितरत तो नहीं ?


माना कोशिशों से घबराना तेरी आदत है …

पर दूसरों को सफल देख जलना तेरी फ़ितरत तो नहीं ?


माना किसी में अच्छाइयाँ न ढूँढना तेरी आदत है…

पर बुराइयों के पुल बांधना तेरी फ़ितरत तो नहीं ?


माना भाग्य पर भरोसा करना तेरी आदत है…

पर भाग्य के भरोसे बैठना तेरी फ़ितरत तो नहीं ?


माना खुद पर गुरूर करना तेरी आदत है…

पर दूसरों को बेइज्ज़त करना तेरी फ़ितरत तो नहीं ?


माना मंदिरों में प्रसाद चढ़ाना तेरी आदत है…

पर किसी भूखे को देख मुँह फेरना तेरी फितरत तो नहीं ?


ऐ इंसान सही- गलत के अंतर को जान।

इंसानियत अपना… क्योंकि वही है तेरी असली पहचान।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational