STORYMIRROR

Hira Singh Kaushal

Inspirational

3  

Hira Singh Kaushal

Inspirational

तेरी महिमा न्यारी

तेरी महिमा न्यारी

1 min
171

जय भोले भंडारी तेरी लीला न्यारी। 

तेरी महिमा सारे जग में बनी न्यारी।। 

सबका रखवाला बना तू त्रिशूल धारी।

माथे में चंदा चमके शोभा बनी न्यारी।।

तांडव करे तो खत्म हो जा दुनिया सारी। 

लास्य से नव रचना महके दुनिया सारी।। 

पार्वती संग तो जोड़ी बने सबसे प्यारी।

भोले की भोली दुनिया हो सभी को प्यारी।

सिर में गंगा की शोभा हरदम लगे प्यारी। 

हाथ में डमरू साजे सोहे नंदी की सवारी।।

पी बिष का प्याला बचा ली दुनिया सारी। 

सारे जग में कहलाये शिव नीलकंठ धारी।।

स्तुति हो शिव की बनते इसके कृपा धारी।

इसकी की कृपा से चली है दुनिया सारी।। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational