STORYMIRROR

Monica Jain

Romance

4  

Monica Jain

Romance

कुछ इस तरह ....मेरे साथ जिंदगी गुजार लेना …

कुछ इस तरह ....मेरे साथ जिंदगी गुजार लेना …

1 min
384

जो तुम लड़खड़ाए तो मैं संभाल लूँगी...

मैं जो डगमगाऊं तो तुम थाम लेना।

कुछ इस तरह मेरे साथ जिंदगी गुजार लेना।।

जो तुम रूठे तो मैं मना लूँगी...

मेरी खामोशी की वजह तुम जान लेना।

कुछ इस तरह मेरे साथ जिंदगी गुजार लेना।।

तुम्हारी हर बात पर मैं विश्वास करूँगी....

तुम मेरे विश्वास को मत तोड़ देना।

कुछ इस तरह मेरे साथ जिंदगी गुजार लेना।।

जो कभी गलती हो जाए मुझसे तो डॉट लेना...

जो दूसरें गलती निकाले तो मेरा साथ देना।

कुछ इस तरह मेरे साथ जिंदगी गुजार लेना।।

तुम्हारी हर खुशी में खुश हो जाऊँगी मैं.....

मेरी इच्छाओं को तुम मान देना।

कुछ इस तरह मेरे साथ जिंदगी गुजार लेना।।

जीवन की इस दौड़ में तुम जरूर भाग लेना ......

जो मैं पीछे रह जाऊँ तो बस पुकार देना।

कुछ इस तरह मेरे साथ जिंदगी गुजार लेना।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance