STORYMIRROR

Jyoti Choudhary

Romance

4  

Jyoti Choudhary

Romance

मोहब्बत

मोहब्बत

1 min
248

कभी मुझे हँसाते हो,

कभी रुलाते हो, 

बिन बात के तुम 

मुझे कितना सताते हो।। 


कहूँ मैं अपनी बातें दिल के, 

बोल ना पाऊँ, बताऊँ लिख के, 

मैंने करी है मोहब्बत तुमसे, 

तू चाहत है मेरी, तू ये क्यूँ ना समझे। 


ऐसा भी क्या मांगा मैंने, 

हक़ ही तो चाहा मैंने, 

फिर मेरे दिल का दर्द बढ़ाते तो, 

इस रिश्ते को खतम करने की बात चलाते हो।। 


ना सोई मैं, ना आराम किया, 

तुझे भोले का नाम दिया, 

ना चाह कर भी मेरे प्यार को बदनाम किया, 

ये तूने कैसा काम किया। 


तू मेरी थोड़ी सी तो कदर कर, 

ज्यादा नहीं, थोड़ी सी तो फिकर कर, 

कहती हैं शायरा -

मेरा प्यार तो कम नहीं होगा, 

प्यार मुझसे तू भी टूट के कर।। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance