STORYMIRROR

PrajnaParamita Aparajita

Romance Fantasy

3  

PrajnaParamita Aparajita

Romance Fantasy

मोहब्बत से मोहब्बत 😍

मोहब्बत से मोहब्बत 😍

1 min
321

मुझे मोहब्बत है ए मोहब्बत तुझसे,

बेपनहा मोहब्बत तेरी हर पहलू से,

तू आज़माती टटोलती तरसाती,

तू मोहब्बत मुझे मोहब्बत से सताती,

कुछ भी कर ए मोहब्बत अंदाज़े मोहब्बत से,

मुझे मोहब्बत रहेगी तुमसे बेपनहा मोहब्बत से,

कोई अपनाए या कोई तोड़ जाए ढेर सारे रिश्तों में,

हम चाहेंगे और जुड़े रहेंगे बस मोहब्बत में,


ये नहीं की कुछ कर नहीं सकते

रिश्तों के खेल में,

बस यक़ीन नहीं मोहब्बत से परे

किसी कोशिश संग जीने में

तू जीने की रीत, जीवन संगीत 

तू प्रीत, रिश्तों की प्यारी गीत,

तू मज़हब भी, तू मेहरबाँ भी,

तू मंजर भी, तू मंज़िल भी,

तू मायने, तू मतलब हे,

तू सुनहरा राह, तू खुशनुमा राही है,

ए मोहब्बत तू लाजवाब है,

और मुझे तुमसे बेपनहा मोहब्बत है,


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance