STORYMIRROR

Lipika Bhatti

Romance

3  

Lipika Bhatti

Romance

अगर वो होते

अगर वो होते

1 min
204

अगर वो शायर होते तो ,

मैं बन जाती उनकी कलम,

उनके ही हाथों से लिखती,

मैं अपने मन की सरगम,

अगर वह डोर होते तो ,

मैं बन जाती उनकी पतंग,

बेखौफ उड़ती तूफानों में,

बस में कर लेती उनका मन,

अगर वो धूप होते तो,

मैं बन जाती उनकी किरण,

अपनी रश्मि से रोशन कर देती,

उनका सूना सा जीवन,

अगर वो नाव होते तो,

मैं बन जाती जलतरंग,

बहा ले जाती संग अपने मैं,

 साथ निभाती उनका हर कदम….



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance