STORYMIRROR

Lipika Bhatti

Abstract Others

3  

Lipika Bhatti

Abstract Others

शादी जरूरी नहीं

शादी जरूरी नहीं

1 min
185

कुछ रिश्ते निभाने के लिए शादी जरूरी नहीं,

किसी को दिल से चाहने के लिए शादी जरूरी नहीं,

श्री कृष्ण की राधा जी नहीं दीवानी हुईं थीं क्या,

पाने को मोहन को मीरा नहीं दुनिया से बेगानी हुई थी क्या?


सच्चा प्रेम दर्शाने के लिए शादी जरूरी नहीं,

मरणो उपरांत साथ निभाने के लिए शादी जरूरी नहीं,

भौतिक रिश्तों के अलावा कोई रिश्ता नहीं है क्या?

इन झूठे किस्सों के अलावा कोई और किस्सा नहीं है क्या?


राम के नाम में समाने के लिए शादी जरूरी नहीं,

प्रभु के श्री चरणों में जीवन बिताने के लिए शादी जरूरी नहीं,

कुछ मंत्रों से बंधा रिश्ता ही अटूट रिश्ता है क्या?

मेरा मन यह माने, श्याम सलोने संग ही सच्चा मेरा रिश्ता होगा!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract