STORYMIRROR

Vimla Jain

Romance

3  

Vimla Jain

Romance

अजनबी जो जान से प्यारा बन गया

अजनबी जो जान से प्यारा बन गया

1 min
165


जब हम तुमसे पहली बार मिले सोचा ना था कितना प्यार हो जाएगा

कि जिंदगी भर का साथ हो जाएगा।

कल तक जो हमारे लिए अज्ञात थे।

जब मिले तो कितने अपने हो गए कि हम अपने आप को भूल गए।

इतना प्यार कर बैठे की जिंदगी साथ बिताने का फैसला कर गए।

जब तुम मिले हमसे एकदम अजनबी थे

मगर एक ही क्षण में इतने प्यारे लगने लगे।

इतने अपने लगने लगे।

कि अजनबीपन तो कहीं भाग गया

और सबसे अपने लगने लगे।

और वह एक ही क्षण अपना जिंदगी भर का प्यारा साथ बन गया।

और हमारी जिंदगी गुलजार करता गया।

हे ईश्वर से यही प्रार्थना यह साथ हमारा हमेशा ऐसे ही रहे।

जीवन के आखिरी सांस तक इस

जीवन में तुम्हारे साथ जिंदगी यूं ही कुछ गुलजार होती रहे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance