STORYMIRROR

Pratibha Bhatt

Abstract Inspirational

4  

Pratibha Bhatt

Abstract Inspirational

मन का पिंजरा

मन का पिंजरा

1 min
269

जब कभी मन,

 व्यथित होने लगे,

खोल देना,

मन की हर गांठ,

जो बंधी है,


मोह के पिंजरे से,

व्याकुलता जब,

 खूब सताने लगे,

तब पंख खोलना अपने,

और देखना,


खिड़की के बाहर,

मत समेटना,

 मन के घाव,

भरने देना,

हल्का होकर

मन तन्हाइयों की,


 कैद से निकलकर,

दूर तक की,

 यात्रा करके आना

महसूस करना सौंधी,

खुशबु माटी की,


पंछियों का कलरव ,

बहती पवन की सांय,

झोरोखे से निकलकर,

उड़ने देना खुद को,

खुले आसमां में,


किसी बाज़ की तरह,

नज़र रखना अपने,

अस्तित्व पर,

अकेले ही सही,

पर ऊंचाई की परत,

को भेद कर,


उड़ जाना मन,

 तुम तन्हाई के,

पिंजरे को,

खोलकर.......


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract