STORYMIRROR

Ervivek kumar Maurya

Romance Tragedy

4  

Ervivek kumar Maurya

Romance Tragedy

मेरी यादों को न भुलाना तुम

मेरी यादों को न भुलाना तुम

1 min
288

मुझको ऐसे छोड़ के न जाना तुम

दिल मेरा तोड़ के न जाना तुम

तुमसे ही मुझको मोहब्बत है

मेरी यादों को न भुलाना तुम


जिंदगी भर तेरा इंतज़ार करता रहूँगा

तुझे अपने दिल के घराने में बसा के रखूंगा

खुदा तुमको माना है इबादत तेरी करता हूँ

मुझे दुआओं में मत भुलाना तुम


चलो छोड़ देंगे जमाना तेरे खातिर

अगर हो जाओ मेरे इश्क-ए-सफर में शामिल

तुझपे अपनी सारी वफायें लुटा दूँगा ये हमदम

फिर कसमों -वादों को न तोड़ जाना तुम


पल जितने भी गुजारे जो तेरे साथ मैंने

खुशियाँ बहुत सी बटोरी तेरे साथ मैंने

चल तुझे याद होगा वह सरोवर प्यारा

फिर समंदर के खातिर उसे न भुलाना तुम


देख ले इस जमीं को आसमां बिन है अधूरा

इस तरह ही तेरा सनम बिन तेरे रह जायेगा अधूरा

मान ले मेरी मोहब्बत है बिलकुल सच्ची

फिर किसी से मुझको झूठा न बतलाना तुम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance