STORYMIRROR

बेज़ुबानशायर 143

Abstract Children Stories Children

4  

बेज़ुबानशायर 143

Abstract Children Stories Children

मेरी प्यारी बिटिया

मेरी प्यारी बिटिया

1 min
431

चहकती, दमकती, खिलखिलाती,

सलोनी मेरी प्यारी बिटिया।

भोली, मनमोहिनी,

सूरत वाली मेरी प्यारी बिटिया।


मृदुल मुस्कान बिखेरती,

हंसमुख है मेरी प्यारी बिटिया।

सबके मन को मोहे, दिल को भाए,

मेरी प्यारी बिटिया।


असीम अनुभूतियों,

एहसासों से जुड़ी है, मेरी प्यारी बिटिया।

जिंदगी के हर पल में,

ममता बांटती है, मेरी प्यारी बिटिया।


मेरे जीवन की खुशी, 

संजीवनी है, मेरी प्यारी बिटिया।

परिवार फुलवारी की रौनक,

खुशबू, माली है, मेरी प्यारी बिटिया।


धरती से अंबर तक की, 

खुशियां लाई है मेरी प्यारी बिटिया।

कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, सेवाभावी, 

त्यागी है मेरी प्यारी बिटिया।


दुष्टों के लिए हुंकारती शेरनी,

देवी रणचंडी है मेरी प्यारी बिटिया।

स्वाभिमानी, भारतीय संस्कृति की साधक है,

मेरी प्यारी बिटिया।


चुनौतियों, को, स्वीकारती शत्रुओं को ललकारती है,

मेरी प्यारी बिटिया।

भारत माता की सच्ची सुपुत्री है,

मेरी बिटिया।


ईश्वर का अनुपम वरदान है 

मेरी प्यारी बिटिया।

राज दुलारी पोती बिटिया 

आशी अवस्थी, मेरी प्यारी बिटिया।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract