STORYMIRROR

Ruchika Rai

Abstract

4  

Ruchika Rai

Abstract

पौराणिक। कथाएं

पौराणिक। कथाएं

1 min
247

सनातन धर्म से जुड़ी हुई हैं जो कथाएँ,

देश ,काल और समय के साथ बढ़ती जाएं,

संस्कृति को अक्षुण्ण रखने में मदद करें

वैसे ही कथाओं को कही जाये पौराणिक कथाएं।


वेद,पुराण और ऋचाओं से वह ली गयी हैं,

रामायण,महाभारत में भी वह पढ़ी गयी हैं,

हिन्दू देवी देवताओं के वीरतापूर्ण कथनों से

बनी गयी हैं वह पुरातन काल की पौराणिक कथाएँ।


पौराणिक कथाओं से हम बच्चों को सिखाते हैं,

नैतिकता और जिम्मेदारी पूर्ण रवैये का बताते हैं,

त्याग, समर्पण,धैर्य ,सहनशीलता का पाठ पढ़ाती हैं,

बच्चों को सुसंस्कृत और सभ्य नागरिक बनाते हैं।


पौराणिक कथाओं में जय विजय की कहानी है,

जिसको याद करते बच्चे अपनी जुबानी है,

युद्ध में सत्य की विजय की कहानी बताई जाये,

पौराणिक कथाओं में नही कोई नादानी है।


पौराणिक कथाओं में चौदह लोकों का वर्णन है,

इसमें पृथ्वी पर होती घटनाओं का संगम है,

राजा बाली जैसे राजा को दानी बताया गया है,

पौराणिक कथाओं में राम की तरह सयंम है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract