STORYMIRROR

Shiv Kumar Gupta

Inspirational

4  

Shiv Kumar Gupta

Inspirational

मेरी प्यारी बहन

मेरी प्यारी बहन

1 min
456

फूलों का तारों का सबका कहना है

मेरे दिल की लाडली मेरी बहना है

मैंने जाना सबने माना दिल की प्यारी है तू

लोगों की बातों को दिल से ना लगाना तू


कोई भी उड़ाए अगर मजाक तेरी

मैं कहता हूं मानना तू बात एक मेरी

जो रहता है चुप उसे खा जाती है ये दुनिया

कब तक रहेगी चुप अब तो बोल मेरी गुड़िया


अपनों को दिल से लगा दुनिया की ना सुन

दुनिया ने तो किया सीता को भी बदनाम यहां

लोगों की बातों पर तू आंसू ना बहाना

कमजोर पड़ गई तो कैसे जीएगी तू यहां


लक्ष्मीबाई के देश की वीरांगना है तू

शक्ति स्वरूपा शक्ति पुंज है तू

विष्णुपदों से निकली निर्मल धार है तू

महादेव के अर्धनारीश्वर का एक रूप है तू  



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational