मेरी मोहब्बत
मेरी मोहब्बत
अपने दिल में रहने की दे दो इजाजत हमको,
मान लिया खुदा तुम्हें दे दो हक-ए-इबादत हमको ।
तेरे शानो पे रख के सर दिल को बेफिक्र कर लें
दे दोअपनी मजबूत बाजुओ की हिफाजत हमको ।
ठहरे हुए पानी में कंकर सा मारा है तुमने,
भा गई तेरी अदा, तेरी मासूम सी शरारत हमको ।
दीवानगी में भूल बैठे हैं बात करने का सलीका,
सधे लफ्जो वाले मीठे लबो की दे दो नफासत हमको ।
मिलेंगे जिस रोज हम उस दिन तो कयामत होगी,
जितनी जल्दी हो सके दे दो *रेखा* वो कयामत हमको ।
