STORYMIRROR

Rekha Rana

Others

3  

Rekha Rana

Others

विश्व कप महाकुंभ

विश्व कप महाकुंभ

1 min
333

सज गया मैदान हो गई तैयारियाँ, 

हो गई उल्टी गिनती शुरू

बज गई रणभेरियाँ। 

बारह राशियाँ, बारह महीने, 

ये बारहवाँ महाकुंभ है, 


बारह प्रतिद्वंद्वियों के

बीच खेले जाने वाला, 

शुरू हो चुका महाकुंभ है। 

पाँच बार का विजेता आस्ट्रेलिया, 

दो-दो बार के वेस्टइंडीज,हिन्दुस्तान हैं, 

एक - एक बार ये ताज जीतने वाले, 

श्रीलंका और पाकिस्तान हैं।

 

अनिश्चितताओं का खेल है ये, 

कब कौन बाज़ी ले जाये, 

संभावनाओं का मेल है ये, 

कब कौन भारी पड़ जाये। 

कौन बनेगा विश्व कप विजेता, 

अब किस के सर ताज धरा जायेगा,

 

भविष्य के गर्भ में छिपा जवाब, 

आने वाला वक्त बतायेगा। 

फार्म में खेल रहे हैं हम, 

भरे हुए हैं जोश में, 

उम्मीद हमें है विश्व कप आयेगा, 

हमारी ही आगोश में। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन