STORYMIRROR

Neha Dhama

Tragedy

4  

Neha Dhama

Tragedy

मेरी मोहब्ब्त

मेरी मोहब्ब्त

1 min
343


मेरी मोहब्बत को मेरी कमजोरी मत समझ 

सुन तू क्या जाने आशिकी क्या होती हैं

हमेशा चाहा हैं मैने पूरी शिद्दत से तुझे

बेवफ़ा तू क्या जाने उल्फत क्या होती हैं

जब जब तुझे मेरी जरूरत महसूस हुई

इस्तेमाल कर कचरा समझ फेंक दिया

तेरी हर बात में सहमति जो दिखाई 

तूने मुझे कम अक्ल समझ लिया

बीच चौराहे नीलाम कर दिया मुझे

तेरे इश्क में बिक जाना भी कुबूल है

कमबख्त तेरी सूरत ही इतनी फरेबी है

तुझसे खाएं धोखे भी कम पड़ जाते हैं

नहीं जानती बनावट का मुखौटा लगाना

मेरी सादगी को तूने पागलपन समझ लिया

बेशक तूने मुझे लाखों दर्द दिए हो

पर आज भी तेरे जख्मों की दवा हूं मैं

मत कर मेरी चिंता तेरी कोई नहीं मैं 

मेरी हर दुआ तेरी खैरियत चाहती हैं

तू बाहर से खाना खा कर आ बेशक

तेरे घर लौटने तक भूखी रही हूं मैं

तेरा दिल धड़कता हैं ओरों के लिए

मेरी हर सांस तेरे नाम से चलती हैं

कुछ नहीं चाहिए बदले में तुझसे 

बस कुछ पल देख लूं जी भर

हां तेरी बातों में उलझ जाती हूं मैं 

हर बार तेरे झांसे में आ जाती हूं मैं

तेरे प्रेम में मग्न हो सुध बुध खो बैठी

मेरी चाहत को मेरी मज़बूरी मत समझ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy