STORYMIRROR

Shehla Jawaid

Inspirational Others

3  

Shehla Jawaid

Inspirational Others

मेरे सपनों का भारत

मेरे सपनों का भारत

1 min
183

मेरे सपनों का भारत 

मेरे अपनों का भारत

एक भारत संगठित भारत

विविधता में एकता वाला भारत

अनेक भाषाओं 

जातियों से सजा भारत

मैं चाहती हूँ 

मेरे भारत में सबका सम्मान हो 

ऊँच नीच का ना किसी को भान हो 

हर धर्म का गुण गान हो 

हर चीज़ से बड़ी इंसान की जान हो 

हर छोटे बड़े को ज्ञान का अधिकार हो 


मेरे देश में सिर्फ अमन का राज हो 

धर्म और राजनीति सदा अलग हो 

हमारी जन्मभूमि, कर्मभूमि

स्वप्न भूमि है ये भारत

हम सबके संग साथ की हो ये धरती

हमारी आशा और विश्वास की रहे ये धरती

हल की नोकों से सजी रहे है ये धरती

हर धर्म के फूलों से रंगी क्यारी हो 

हम सारे भारत वासियों की हर बात न्यारी हो 

पुरातन के साथ नए का अभिमान भी हो 

देश में गीता और क़ुरान सदा संग साथ हो 

सेना हमेशा हमारी फौलाद सी रहे 

सीमा पे डटी सदैव चट्टान सी रहे 

आओ मिलकर हम सब

सुन्दर स्वच्छ स्वस्थ भारत बनाए

एक भारत संगठित भारत बनाएं



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational