STORYMIRROR

Shehla Jawaid

Inspirational

4  

Shehla Jawaid

Inspirational

रंग

रंग

1 min
285

जीवन में फ़ेले कितने अनछुऐ रंग़

जन्म से मरण तक अनगिनत रंग।

जन्म लेने पर नीला रंग

साँस लेते ही पीला रंग

बड़े होने पर गुलाबी रंग।


जवानी आने पर होता है सुर्ख़ रंग

फुलों में रंग, मौसम में रंग

दुनिया में रंग, अधरों पे रंग

इन रंगों की लीला न्यारी

ख़ुशी में गालों का लाल रंग

दुख में कपकँपाते होठो का नीला रंग।


भरोसे का गहरा रंग

अविश्वास का हल्का रंग

धर्म भी जुड़े हैं इन रंगों से

कहीं केसरिया तो कहीं हरा है रंग।


देश भी जुड़ता रंगों से 

अलग-अलग देशों की

पहचान उनके झण्डों से 

लाल ओर पीला होता है

सौभाग्य का रंग।


सफ़ेद ओर काले से

पता चलता दुर्भाग्य का रंग

इन रंगों से बंधी है ज़िन्दगी सारी 

आओ मिल के इन रंगों में खो जायें

विधाता की तरह हम सब भी

मिलकर एक इंद्रधनुष बनाएँ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational