STORYMIRROR

Divyanshi Triguna

Romance Fantasy Thriller

4  

Divyanshi Triguna

Romance Fantasy Thriller

मेरे सांवरिया, मेरे श्याम .......

मेरे सांवरिया, मेरे श्याम .......

1 min
267

मेरे सांवरिया, मेरे श्याम 

मेरे सांवरिया, मेरे ओ श्याम 

तुम्हीं हो, तुम्हीं हो, तुम्हीं हो जीवन धाम 

मेरे सांवरिया, मेरे श्याम....... 

रहती शिकायत यही बस तुम्हारी,

कि तुम मुझको याद ना करती 


कहते पत्थर दिल तुम मुझको,

क्या यह कहना तुम्हारा सही हैं

कैसे कहूं मैं, याद तुम्हारी,

नम कर जाती हैं अखियाँ हमारी 


यह जाने बस वही विधाता,

जिसने हमारे प्रेम को बांधा 

मेरे सांवरिया, मेरे श्याम.......

प्यार झलकता आंखों में तुम्हारी,

तङप मिलने की बातों में तुम्हारी 


दूर रहकर भी, प्यार तुम्हारा

मेरे संग चलता बनके सहारा 

पल पल हम भी तड़पते बहुत हैं,

याद में तेरी तड़प रहे हैं 


किया हैं तुझको प्रेम ये इतना,

ईश्वर माना, माना सब अपना

मेरे सांवरिया, मेरे श्याम 

मेरे सांवरिया, मेरे ओ श्याम 

तुम्हीं हो, तुम्हीं हो, तुम्हीं हो जीवन धाम 

मेरे सांवरिया, मेरे श्याम.......


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance