STORYMIRROR

Ekta Sharma

Romance Others

3  

Ekta Sharma

Romance Others

मेरे जीवन साथी

मेरे जीवन साथी

1 min
210

तुम मेरे जीवन साथी 

तुमने हर पल मेरा साथ दिया 

जब मैं अस्पताल में ऑपरेशन के बाद

बेहोशी की हालत में कुछ आंखें खोल रही थी 

तो तुम मुझे एकटक देख रहे थे 

मैंने जाने कितनी बार अपनी आंखें 

बंद कर ली होंगी मुझे खुद नहीं पता 

पर जितनी बार भी मेरी आंखें खुलती

हर बार तुम मेरे पास थे

जब मुझे होश आया

और तुम मुझे छोड़ कर वापस आने लगे

अपने हाथों से जो मेरी आंखों का पानी तुमने साफ किया

तुम कहो ना कहो वो तुम्हारा प्यार ही है 

जब मैं छुट्टी होकर कल घर आई 

और तुमने मेरे बदले का सारा काम किया 

और मेरा ध्यान दिया

जीवनसाथी वो तुम्हारा प्यार ही है

तुम्हारा साथ ही मेरी हिम्मत है

मैं कभी कमजोर नहीं पड़ने वाली 

क्योंकि मेरे साथ मेरे जीवन साथी तुम्हारा प्यार है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance