STORYMIRROR

Ekta Sharma

Inspirational Others

3  

Ekta Sharma

Inspirational Others

खुशी

खुशी

1 min
162

मेरे घर का रास्ता ढूंढ कर 

एक दिन खुशी मेरे घर भी आना

मेरे छोटे से घर को  

अपनी खुशबू से महकाने को 

थोड़े से गुलाब साथ ले लाना

एक दिन खुशी मेरे घर भी आना

कब से अंधेरा छाया है यहां

रोशनी की जगमगाहट करने को 

कुछ तारों को अपने साथ ले आना

एक दिन खुशी मेरे घर भी आना

सूने पड़े इस आंगन में 

चहल पहल और शोर करने को 

कुछ खेल खिलौने अपने साथ ले आना 

एक दिन खुशी मेरे घर भी आना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational