STORYMIRROR

Ekta Sharma

Inspirational Others

3  

Ekta Sharma

Inspirational Others

कहती है जिंदगी

कहती है जिंदगी

1 min
157

कहती है जिंदगी 

मैं तो खुशियों के फूलों का एक गुलिस्तां हूं

तुम हर रोज महकना सीखो।

कहती है जिंदगी 

मुझमें बहुत सारे बिखरे मोती हैं

बस तुम उन मोतियों को माला में पिरोना सीखो। 

कहती है जिंदगी 

मैं तो एक खुला आसमान हूं

तुम पंखों को फैला ऊंची उड़ान भरना सीखो। 

कहती है जिंदगी 

बहुत सी राहे हैं मेरे पास 

बस तुम अपनी मंजिल को पाना सीखो। 

कहती है जिंदगी 

मैं तो एक खूबसूरत कोरा कागज हूं

बस तुम उस कागज को अपने जज्बातों से सजाना सीखो।

कहती है जिंदगी 

मैं बहुत खूबसूरत हूं 

बस तुम मुझे जीना सीखो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational