STORYMIRROR

Ervivek kumar Maurya

Romance Tragedy Others

4  

Ervivek kumar Maurya

Romance Tragedy Others

मेरे इश्क को

मेरे इश्क को

1 min
830

मेरे इश्क को तू भुला ना पायेगा

मुझे भुलाने की कोशिश में 

मेरा साथ याद आयेगा


कहीं भी तू मुझको आजमा लेना

मेरे वक्त को भी तू जी के देख लेना

मिलेगा नहीं ऐसा साथी कहीं भी तुझे फिर

दिल की दीवारों में तू खुद को पायेगा

मेरे इश्क को तू भुला ना पायेगा


आसमां में तेरी तस्वीर तिर सी गई है

तू चांद से भी ज्यादा चमक सी गई है

हवा बन के मुझको तू छुए जा रहा है

मेरी उस छुअन को तू भुला ना पायेगा

मेरे इश्क..................


तमन्ना मेरी है कि तू मेरे पास आजा

मेरे दर्द - ए - गम को खुद से मिटा जा

बहुत सह ली तुझसे जुदाई सनम

मेरे बिन तू भी एक पल न रह पायेगा

मेरे इश्क.............



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance